एन आई एन,

पिथौरागढ़। में उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर आज खेल विभाग ने मैराथन दौड़ का आयोजन कराया। 3.50 किलोमीटर की मैराथन दौड़ के ओपन बालक वर्ग में नितिन थापा ने पहला, कमल खैनाल ने दूसरा, और वरुन शाही ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में कोमल लोहिया को पहला, हिमानी मेहता को दूसरा और नव्या बिष्ट को तीसरा स्थान मिला।

दौड को जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु नौगाई, जिला युवा कल्याण अधिकारी डॉ जगदीश सिंह नेगी, जिला खेल अधिकारी अनूप बिष्ट ने हरी झंडी दिखाई। सभी विजेताओं को जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, दर्जा मंत्री गणेश भंडारी, जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगाई, पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने पुरस्कार वितरित किये।



Share on Facebook Share on WhatsApp