एन आई एन पिथौरागढ़। उत्तराखंड क्रांति दल का द्विवर्षिक अधिवेशन आज पिथौरागढ़ में संपन्न हुआ। पूर्व संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चंद्रशेखर कापड़ी की अध्यक्षता में हुए अधिवेशन में तय हुआ कि यूकेडी आगामी विधानसभा चुनाव में पूरे दमखम के साथ उतरेगी। राम सिंह बिष्ट को संभावित उम्मीदवार भी घोषित किया गया। वरिष्ठ नेता चुनाव पर्यवेक्षक सलीम अहमद की मौजूदगी में कार्यकारिणी का गठन किया गया।
चंद्रशेखर पुनेड़ा को अध्यक्ष, मदन पोखरिया को महामंत्री, हीरा बल्लभ को उपाध्यक्ष, प्रेम सिंह बोरा को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। राम सिंह को महानगर अध्यक्ष का ज़िम्मा दिया गया। चुनाव पर्यवेक्षक ने कहा कि कार्यकारिणी का विस्तार जल्द किया जाएगा। अधिवेशन में दिलीप धामी, पुष्कर चौहान, निर्मल चौधरी, हरीश जोशी, चंद्र प्रकाश कोहली, जगत मेहता, राधिका शर्मा, गंगा धामी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।