एन आई एन,
पिथौरागढ़। पुलिस और एसएसबी की टीम ने आज जौलजीबी क्षेत्र के अंतर्गत नेपाल सीमा पर सघन चैकिंग अभियान चलाया। चेकिंग अभियान के दौरान कोई संदिग्ध गतिविधि सामने नहीं आई।
इस दौरान क्षेत्र में रहने वाले लोगों से कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर इसकी सूचना तत्काल सुरक्षा बलों को दिए जाने की अपील की गई। टीम का नेतृत्व थानाध्यक्ष जौलजीबी प्रदीप यादव ने किया।