एन आई एन,
पिथौरागढ़। जिले के जाजरचिंगरी गांव में अपने परिवार के साथ मारपीट कर रहे रमेश राम को हेड कांस्टेबल मनमोहन सिंह ने धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया।
बलुवाकोट थानाध्यक्ष मेघा शर्मा ने महेंद्र सिंह को शराब पीकर वाहन चलाते हुए गिरफ्तार किया। जिलेभर में नियमों के उल्लंघन पर 114 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।