एन आई एन,

पिथौरागढ़। सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर कल से जन-जन की सरकार 4 साल बेमिसाल थीम के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाना है।

23 मार्च को प्रातः 10:30 बजे से रामलीला मैदान में विभिन्न विभाग स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी देंगे और पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करेंगे। सांय 6:00 बजे से रामलीला मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। कार्यक्रम विकासखण्डों में भी कराए जाएंगे। इसके लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है 25 मार्च को कार्यक्रमों का समापन होगा।



Share on Facebook Share on WhatsApp