एन आई एन,
पिथौरागढ़। फायर सीजन को देखते हुए आज फायर सर्विस और जल संस्थान की संयुक्त टीम ने नगर के फायर हाइड्रेंट का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उनकी कार्यशीलता जल उपलब्धता और तकनीक की स्थिति को जांचा गया तथा आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए। आम लोगों से अपील की गई है कि फायर हाइड्रेंट के आसपास किसी भी प्रकार का अवरोध न करें।