एन आई एन,

पिथौरागढ़। सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमणों को शीघ्र हटाया जाएगा। जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगाईं ने आज सभी उप जिला अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध निर्माण और अतिक्रमण को चिन्हित करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा की तहसीलों में ड्रोन कैमरों के माध्यम से फोटोग्राफी कराकर अतिक्रमण के फोटो संकलित किये जाये। तथा जी आई मैपिंग की प्रक्रिया पूर्ण की जाए। शीघ्र ही अभियान शुरू होगा।



Share on Facebook Share on WhatsApp