एन आई एन
पिथौरागढ़। उत्तर प्रदेश के बदायूं के रहने वाले 24 वर्षीय युवक ललित सिंह ने आज गलती से पानी समझकर थिनर पी लिया। वह नगर के बेस चिकित्सालय के समीप रहता है।
बताया गया की प्यास लगने पर उसने गलती से थिनर पी लिया था, उसे जिला चिकित्सालय गया है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि युवक की हालत खतरे से बाहर है। उन्होंने लोगों से हर कार्य सोच समझकर करने की अपील की है।