एन आई एन,

पिथौरागढ़। भाजपा जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी ने शनिवार को हल्द्वानी पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सम्मुख पिथौरागढ़ जिले से स्थानांतरित की जा रही पर्यावरण बटालियन का मामला रखा।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण बटालियन ने जिले में सराहनीय कार्य किया है। बटालियन हिमालय के संवेदनशील पर्यावरण की सुरक्षा में महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। उन्होंने बटालियन को स्थानांतरित किए जाने के फैसले को निरस्त किए जाने की मांग रक्षा मंत्री से की।



Share on Facebook Share on WhatsApp