एन आई एन,
पिथौरागढ़। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल, पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आईटीबीपी की 14 वी वाहिनी के नामित जवानों को तैयार किया जा रहा है, इसके लिए वाहिनी परिसर में पुलिस के जवान प्रशिक्षण दे रहे हैं।
पुलिस विभाग के प्रेम प्रकाश और राजेंद्र गिरी ने आइटीबीपी जवानों को चुनाव के दौरान लाठी , शील्ड संचालन, भीड नियंत्रण का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। इस दौरान न्यूनतम बल प्रयोग मानवाधिकारों के सम्मान, पेशेवर व्यवहार की जानकारी भी जवानों को दी गई। प्रशिक्षण के दौरान द्वितीय कमान अधिकारी विजय प्रकाश मौजूद रहे।