एन आई एन,
पिथौरागढ़। ज़िले की पर्यटन नगरी मुनस्यारी में आज 5 दिन बाद डीजल और पेट्रोल पहुंच गया है। ईंधन खत्म होने से कई पर्यटकों के वाहन फंस गए थे। ईंधन पहुंचने के बाद आज पर्यटक अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए हैं।
पंप संचालक दर्पण कुमार ने बताया कंपनी ने लिमिट बंद करने के साथ ही ईंधन देने से मना कर दिया था। कंपनी को एडवांस धनराशि का भुगतान कर ईधन मंगाया गया है। पर्यटन नगरी में ईंधन की समस्या तो दूर हो गई है लेकिन रसोई गैस नहीं मिलने से लोग खासे परेशान हैं। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष पूरन पांडे ने कहा कि गैस के अभाव में कारोबार चौपट होने की आशंका बन रही है। खाद्य निरीक्षक दीपक चंद ने बताया कि आज 6000 लीटर डीजल और 4000 लीटर पेट्रोल मुनस्यारी पहुंचा है।