एन आई एन,

पिथौरागढ़। ईद का पर्व आज जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। जिला मुख्यालय के ईदगाह मैदान में सुबह 9:00 ईद की नमाज पढ़ी गई। भीड़ अधिक होने के कारण 10:00 बजे नगर की जामा मस्जिद में दूसरी नमाज हुई।

लोगों ने एक दूसरे को गले लगा कर ईद की बधाइयां दी। नमाज काजी ए शहर मुफ्ती मोहम्मद तफसीर उल कादर ने अदा करवाई। इस दौरान जावेद खान, मुतवल्ली रहबर हबीब अहमद, फरहान अहमद सहित तमाम लोग मौजूद रहे। खरकोट मोहल्ले में अंजुमने हैदरी के अध्यक्ष युसूफ खान के नेतृत्व में ईद उल फितर का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मौलाना मोहर्रम हुसैन ने ईद की नमाज अदा कराई। इस अवसर पर इब्राहिम खान, लियाकत अली, जबर अली, याकूब अली, समीर खान आदि मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp