एन आई एन,

पिथौरागढ़। मेयर कल्पना देवलाल और पूर्व भाजपा जिला महामंत्री राकेश देवलाल ने देहरादून में मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की और नगर के विकास को लेकर चर्चा की।

मेयर ने नेड़ा बस्ते वार्ड में प्रस्तावित देवभूमि रजत जयंती पार्क के लिए धनराशि स्वीकृत करने पर नगर वासियों की ओर से उनका आभार जताया। साथ ही पार्क के भूमि पूजन और शिलान्यास कार्यक्रम के लिए उन्हें आमंत्रित किया। जिस पर मुख्यमंत्री ने अपनी सहमति दी। मेयर कल्पना देवलाल ने बताया कि नगर के समग्र विकास के लिए मुख्यमंत्री धामी ने हर संभव सहायता का भरोसा दिया है।



Share on Facebook Share on WhatsApp