एन आई एन,

पिथौरागढ़। वर्ष 2026 - 27 के लिए शराब की दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शुक्रवार को तीन दुकानों का आवंटन लॉटरी से किया गया। जौलजीबी विदेशी मदिरा की दुकान मनीष अन्ना, मदकोट विदेशी मदिरा की दुकान हेम सिंह गुंज्याल, पिथौरागढ़ के धारचूला रोड स्थित देशी मदिरा की दुकान भुवन चंद्र पांडे को आवंटित की गई। 

आबकारी विभाग ने बताया है कि अभी 19 दुकानों का आवंटन होना शेष है। जिनका शीघ्र आवंटन कर दिया जाएगा। लॉटरी से आवंटित दुकानों के अतिरिक्त लगभग तीन दर्जन दुकानों का नवीनीकरण किया गया है। इस बार दुकानों का आवंटन 2 वर्ष के लिए हुआ है।



Share on Facebook Share on WhatsApp