एन आई एन,

पिथौरागढ़। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने आज मंत्रिमंडल विस्तार पर आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरित किया। पार्टी कार्यालय में जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी की अध्यक्षता में बैठक हुई।

जिसमें प्रदेश मंत्री दीपिका बोरा, किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री भगत बाछमी , जिला महामंत्री इंद्र लुंठी, भाजयुमो जिला अध्यक्ष दीपक लोहिया सहित तमाम लोग मौजूद रहे। नए बनाए गए मंत्रियों को कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दी।



Share on Facebook Share on WhatsApp