एन आई एन,

पिथौरागढ़। लक्ष्मण सिंह महर परिसर के पांच विद्यार्थी आईआईटी जैम परीक्षा में सफल हुए हैं। यह सभी विद्यार्थी विज्ञान शाला इंटरनेशनल की एसटीईएम चैंपियन प्रोग्राम से जुड़े हैं। छात्र तरुण जोशी ने ऑल इंडिया स्तर पर 41वीं रैंक हासिल की है। अंजली कुमारी ने दो विषयों में क्वालीफाई कर विशेष उपलब्धि हासिल की।

इसके अलावा चंदन कुमार, भूमिका पनेरू, अंजलि खन्ना भी परीक्षा में सफल रही है। जिला समन्वयक किरण बिष्ट ने बताया कि एसटीईएम चैंपियन प्रोग्राम विद्यार्थियों को उनके करियर के लिए सही दिशा देने मार्गदर्शन और मेंटरशिप का कार्य करता है। कैंपस के निदेशक डॉ. हेमचंद्र पांडे, सीईओ डॉ. दर्शना जोशी, डॉ. विजय वेणु गोपालन, प्रदेश प्रबंधक भुवन जोशी, डॉ. गरिमा पुनेठा , समेत तमाम शिक्षकों ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं।



Share on Facebook Share on WhatsApp