एन आई एन,
पिथौरागढ़। पूर्व सैनिक जन कल्याण समिति ने नव वर्ष और प्रतिपदा के शुभ अवसर पर नगर में विशाल शोभा यात्रा निकाली। समिति के अध्यक्ष ललित धानिक की अध्यक्षता में निकाली गई यात्रा का उद्देश्य सनातन हिंदू धर्म की अलख जगाना था।
रामलीला मैदान से शुरू हुई यात्रा, नगर भ्रमण कर वापस मैदान में पहुंची, जहां हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ कर यात्रा का समापन हुआ। यात्रा में दीवानी चंद्र शाही, जितेंद्र खनका, संजय खनका, गोपाल राणा, गिरीश जोशी, सहित तमाम पूर्व सैनिक शामिल हुए।