एन आई एन,

पिथौरागढ़। ज़िले में सबका विकास पार्टी ने आज डीडीहाट को जिला बनाये जाने की मांग का ज्ञापन उप जिला अधिकारी के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजा। पार्टी के अध्यक्ष डॉ. हरिश्चंद्र शर्मा ने कहा कि डीडीहाट जिले की मांग चार दशक पुरानी है।

भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश चंद्र पोखरियाल ने जिला बनाने की घोषणा की थी, लेकिन जिला आज तक धरातल पर नहीं उतरा। उन्होंने अविलंब डीडीहाट को जिला बनाई जाने की मांग की है।



Share on Facebook Share on WhatsApp