एन आई एन,
पिथौरागढ़। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने नवरात्र पर मीट मांस और शराब की दुकानें बंद कराये जाने की मांग को लेकर आज अपर जिला अधिकारी योगेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अधिकांश दुकानें मंदिरों को जाने वाले मार्ग पर स्थित है इससे श्रद्धालुओं की भावना आहत हो रही हैं।
दुकानों को अविलंब बंद कराए जाने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में विभाग मंत्री कैलाश जोशी, ललित सिंह ऐरी, सूरज सिंह बिष्ट, अजय राज, विजय पांडे आदि शामिल रहे।