एन आई एन,

पिथौरागढ़। नव वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ताओं ने बेरीनाग नगर में पथ संचलन किया। इस अवसर पर जिला संघ चालक गोविंद खाती ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राष्ट्र और हिंदू समाज की एकता के लिए काम करता है।

मुख्य वक्ता उमेश जोशी ने संघ के कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर धीरज बिष्ट, धीरज रौतेला, ललित कार्की, दीपक धानिक, गणेश उपाध्याय, चारू पंत, विनोद पाठक, सुरेश डसीला, भीम कुमार आदि मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp