एन आई एन,
पिथौरागढ़। जिले में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है। जिले के एक व्यक्ति को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर खुद को उसका परिचित बताते हुए अस्पताल में भर्ती अपने रिश्तेदार को पैसे भेजने की बात कही और उसे कुछ फोन नंबर दिए।
ठगे गये व्यक्ति ने 1.30 लाख की धनराशि खातों में ट्रांसफर कर दी। ठगे जाने का एहसास होने पर उसने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच में इस मामले में लिप्त राकेश सैनी निवासी जयपुर का पता लगा लिया। उसे समन भेजा गया, लेकिन वह न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ जिस पर उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया। पुलिस टीम ने अब उसे गिरफ्तार कर लिया है।