एन आई एन,
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के नजदीकी पुरान गांव में आज एक मजदूर घर के भीतर फंदे से लटका हुआ मिला। प्रभारी कोतवाल मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि 34 वर्षीय हीरालाल उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के मोतीपुर क्षेत्र का रहने वाला था और यहां मजदूरी का कार्य करता था।
आज सुबह उसके मजदूर साथी जब उसे काम पर चलने के लिए उठाने पहुंचे तो वह लटका हुआ मिला। उन्होंने बताया कि मृतक का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है बताया गया है कि वह गांव के एक कमरे में अकेले ही रहता था परिवार उसका गांव में रहता है उसने आत्महत्या क्यों की पुलिस इस मामले में जानकारी जुटा रही है।