एन आई एन,
पिथौरागढ़। उक्रांद के नए जिला कार्यालय का आज चिमस्यानौला में पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर कई छात्र नेताओं के साथ ही आप पार्टी, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ली। पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी ने कहा कि पार्टी पूरी मजबूती के साथ विधानसभा चुनाव में उतरेगी।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर पुनेड़ा , एडवोकेट निर्मल चौधरी, जगत मेहता, गिरीश जोशी, चंद्र शेखर कापड़ी, राम सिंह, जनार्दन उप्रेती सहित तमाम लोग शामिल रहे। पार्टी की सदस्यता लेने वालों में छात्र संघ उपाध्यक्ष पियूष खोलिया, भावना वर्मा, पूर्व शिक्षक नेता गिरधर सिंह बिष्ट, आम आदमी पार्टी के गोविंद सिंह बिष्ट, प्रसिद्ध रंगकर्मी कैप्टन दीवान सिंह वल्दिया, रमेश सिंह बिष्ट सहित तमाम लोग शामिल रहे।