एन आई एन,
पिथौरागढ़। गैस सिलेंडर नहीं मिलने से नाराज टकाना क्षेत्र की महिलाओं ने आज सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई ।
प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा बूझाकर जाम खुलवाया। महिलाएं सुबह से ही लाइन में लगी थी। इस दौरान बताया गया कि आज गैस वाहन नहीं आएगा, इससे महिलाएं आक्रोशित हो गईं। जाम खुलने के बाद लोगों को राहत मिली।