एन आई एन,
पिथौरागढ़। थल में वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश के साथ पथ संचलन निकाला। सरस्वती विद्या मंदिर से शुरू हुआ संचलन बाजार होते हुए रामलीला मैदान तक पहुंचा।
इस दौरान कुमाउनी परिधान में महिलाओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
कार्यक्रम में त्रिभुवन भैसोड़ा, गगन सिंह, अर्जुन सिंह, शमशेर सिंह और कमल सहित कई स्वयंसेवक मौजूद रहे।