एन आई एन,
पिथौरागढ़। भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक आज पार्टी कार्यालय में जिला अध्यक्ष देवीदत्त जोशी की अध्यक्षता में हुई। मुख्य वक्ता दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला प्रभारी गोविंद पिलख्वाल, सह प्रभारी निर्मल मेहरा, विधायक बिशन सिंह चुफाल, दर्जा मंत्री गणेश भंडारी, दर्जा मंत्री हेमराज बिष्ट, प्रदेश मंत्री दीपिका बोहरा, स्वामी वीरेंद्रानंद पाल, महिमन कन्याल,पूर्व विधायक चंद्रा पंत सहित तमाम लोग मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री इंद्र लुंंठी और दिवाकर जोशी ने किया।