एन आई एन,
पिथौरागढ़। राजकीय महाविद्यालय गंगोलीहाट में एनएसएस का सात दिवसीय शिविर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष संजय सिंह बोरा ने सर्वश्रेष्ठ शिविरार्थियों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नरेश चंद्र कापड़ी ने शिविर की आख्या प्रस्तुत की। डॉ हेमा मेहरा ने स्वयंसेवकों को निस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित किया। शिविर आयोजन में छात्र संघ अध्यक्ष मनीष, उपाध्यक्ष करण, कविता, सचिव सपना, पूर्व छात्र संघ कोषाध्यक्ष अमित वर्मा, कृष्ण कुमार मिश्रा ने सहयोग दिया। ईशा जया और अमित सर्वश्रेष्ठ शिविरार्थी घोषित किए गये। मंच संचालन दीपिका और मनीषा ने किया।