एन आई एन,

पिथौरागढ़। नवरात्रि के पहले दिन आज मंदिरों में भारी भीड़ उमडी। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। गुरना मंदिर, उल्का देवी मंदिर, वरदानी मंदिर, कौशल्या देवी , और कामाख्या देवी मंदिर में दिनभर भक्त दर्शनों के लिए पहुंचते रहे। मंदिरों में भजन कीर्तन का आयोजन हुआ।

उल्का देवी मंदिर समिति के अध्यक्ष कवीन्द्र सिंह मेहता ने कहा...! लोगों ने घरों में कलश स्थापना कर विधि विधान से नवरात्रि की शुरुआत की। नवरात्रि के चलते आज पहले दिन बाजारों में भीड भाड कम दिखाई दी।



Share on Facebook Share on WhatsApp