एन आई एन,
पिथौरागढ़। जिला अधिकारी आशीष कुमार भटगाई ने नगर क्षेत्र में बन रहे स्विमिंग पूल, लिंठयुड़ा मैदान, नेडा में प्रस्तावित रजत जयंती पार्क, तिलढुकरी में इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन का निरीक्षण किया।
उन्होंने पूल के चारों ओर मजबूत फेंसिंग लगाने, शौचालय पार्किंग और चेंजिंग रूम की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। लिंठयुडा खेल मैदान कार्य की धीमी प्रगति पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिला अधिकारी ने कहा कि विकास कार्यों में ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। इस दौरान नगर निगम की मेयर कल्पना देवलाल, सहायक नगर आयुक्त राजदेव जायसी आदि मौजूद है।