एन आई एन,
पिथौरागढ़। सबका विकास पार्टी ने गंगावली को जिला बनाने की मांग मुखर कर दी है। पार्टी के अध्यक्ष डॉ. हरिश्चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में आज नगर क्षेत्र में सभा की गई।
सभा में वक्क्ताओं ने कहा कि गंगावली क्षेत्र जिले बनने के सभी मानक पूरे करता है। इसे अविलंब जिले का दर्जा दिया जाए। सभा में जिला बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष गणेश बोरा, नरेंद्र उत्तराखंडी, गोपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, प्रकाश सिंह सहित तमाम लोगों ने विचार रखे।