एन आई एन,

पिथौरागढ़। आशा प्रशिक्षण केंद्र हिमालय अध्ययन केंद्र में आशा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कल्पना देवलाल, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस एस नवियाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रशिक्षण केंद्र के निदेशक डॉ दिनेश जोशी ने अतिथियों का स्वागत किया। 

उन्होंने आशा कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। आशाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।उल्लेखनीय कार्य करने वाले आशाओं, ए एफ तथा ब्लॉक समन्वयकों को प्रशस्ति पत्र और नगद धनराशि देकर सम्मानित किया गया। समापन अवसर पर केंद्र की उपाध्यक्ष हेमलता जोशी ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन दीवान सिंह वल्दिया ने किया।



Share on Facebook Share on WhatsApp