एन आई एन,

पिथौरागढ़।जाजरदेवल थाना क्षेत्र के अंतर्गत बस्ते में एक बैंकट हॉल के पास बीती शाम एक कार ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मारी दी। दुर्घटना में बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थानाध्यक्ष मनोज पांडे ने बताया कि मोहित पवार जाजरदेवल से पिथौरागढ़ की ओर आ रहा था और कार सवार सौरव सामंत निवासी लिंठयुडा से जाजरदेवल की और जा रहा था, स्पीड अधिक होने व सड़क में पानी गिरने के कारण कार सवार ने ब्रेक मारा जिस कारण कार फिल्मी अंदाज में बाइक से टकरा गई। कार में मौजूद लोगों ने 108 की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि कार को थाने में खड़ा कर दिया गया है। जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी डॉ. आशु अवस्थी ने बताया कि घायल मोहित पवार के सिर और पैर में चोट है। उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि जिस स्थान पर दुर्घटना हुई है उस स्थान पर लंबे समय से सड़क पर पानी बह रहा है। अक्सर यहां पर वाहन स्लिप होते रहते हैं।



Share on Facebook Share on WhatsApp