एन आई एन,

पिथौरागढ़। जिले को चार नए विशेषज्ञ चिकित्सक मिल गए हैं। चारों की तैनाती जिला चिकित्सालय में की गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस एस नबियाल ने बताया कि माइक्रोबायोलॉजी एमडी डा. मणिभूषण पंत, फॉरेंसिक मेडिसिन डॉ. कमल किशोर और ओबीजी (गाइनेकोलॉजिस्ट) विशेषज्ञ डॉक्टर रुचिका कवि दयाल , और पैथोलॉजिस्ट निवेदिता सजवाण को जिला चिकित्सालय में तैनात किया गया है।

बता दें कि फॉरेंसिक मेडिसिन डॉक्टर के आने से पोस्टमार्टम करने में आसानी होगी, वहीं माइक्रोबायोलॉजिस्ट के आने से अब इंफेक्शन के बारे में पता चल पाएगा। विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती होने से चिकित्सा व्यवस्था और बेहतर होगी।



Share on Facebook Share on WhatsApp