एन आई एन,
पिथौरागढ़। ट्रेड यूनियन कोऑर्डिनेशन सेंटर से जुड़े मजदूरों ने न्यूनतम वेतन, सामाजिक सुरक्षा की मांग को लेकर खटीमा में प्रदर्शन किया। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन धौनी की अगुवाई में प्रदर्शन करते हुए मजदूरों ने कहा कि उन्हें आज तक ईएसआईसी, ईपीएफओ के दायरे में नहीं लिया गया है।
इस पर तत्काल कार्रवाई करने के साथ ही मजदूरों ने न्यूनतम वेतन और सामाजिक सुरक्षा की मांग भी उठाई। प्रदर्शन करने वालों में प्रकाश भट्ट , अंकित सिंह, अवतार सिंह, परवीना राणा , गीता, लखबीर सिंह , नईम अहमद, सबीना बी, रेखा, हंसी देवी आदि शामिल रहे।