एन आई एन,

पिथौरागढ़। पिछले दिनों स्मैक तस्करी में गिरफ्तार रजत सिंह बिष्ट से की गई पूछताछ के बाद पुलिस ने तस्करी के मुख्य स्रोत का पता लगा लिया है। रजत सिंह बिष्ट, बूटा सिंह निवासी नानकमत्ता से स्मैक खरीद कर लाया था।

इस आधार पर पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर बूटा सिंह के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी कराया था। न्यायालय ने उसका रिमांड स्वीकृत करा लिया है। पुलिस ने बताया कि बूटा सिंह शातिर अपराधी है और उसके खिलाफ आठ मुकदमे पहले से ही पंजीकृत हैं।



Share on Facebook Share on WhatsApp