एन आई एन,
पिथौरागढ़। जिले की सर्विलांस सेल ने अपनी तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए 1 वर्ष के भीतर गुम हुए 57 मोबाइल फोन बरामद किए।
करीब 15 लाख कीमत के यह मोबाइल फोन आज पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने उनके वास्तविक स्वामियों के सुपूर्द किये। फोन बरामद करने में सर्विलांस प्रभारी नीरज भाकुनी, अपर उप निरीक्षक हेमचंद्र सिंह, कांस्टेबल कमल तुलेरा ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।