एन आई एन,

पिथौरागढ़।  पुलिस का साइबर सेल आधुनिक तकनीकी संसाधनों से लैस हो गया है। सेल में कई नवीनतम सॉफ्टवेयर और उपकरण शामिल किए गए। साइबर सेल प्रभारी नीरज भाकुनी ने टीम में तैनात कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया।

इससे जटिल साइबर मामलों को कम से कम समय में सुलझाया जा सकेगा। पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने बुधवार को सेल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में सावधानी सबसे बड़ा बचाव है। किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी का शिकार होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराये।



Share on Facebook Share on WhatsApp