एन आई एन पिथौरागढ़ जिले के आपदा प्रभावितों के लिए उत्तर प्रदेश से राहत सामग्री मिली है। उत्तर प्रदेश ने 900 राशन किट, 500 बैग परमल, 900 बैग आलू, 900 तिरपाल, 900 बाल्टी और 900 मग उपलब्ध कराये हैं।

जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने सभी उप जिला अधिकारियों को खाद्य सामग्री का वितरण तत्काल करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि सामग्री वितरण का पूरा ब्यौरा रखा जाए।



Share on Facebook Share on WhatsApp