एन आई एन,
पिथौरागढ़। मंगलवार को
लक्ष्मण सिंह महर परिसर के समाजशास्त्र विभाग ने मूनाकोट ब्लॉक के क्वीतड़ गांव में एक दिवसीय फील्डवर्क एवं सर्वेक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को व्यावहारिक, सामाजिक अनुभव से जोड़ना था।
विद्यार्थियों ने गांव की सामाजिक संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और प्रवासन पर जानकारी जुटाई। सर्वे में गांव की जनसंख्या 375 और लिंग अनुपात 1060 पाया गया, जबकि बाल लिंग अनुपात 514 रहा, जो चिंता का विषय है।
कार्यक्रम के दौरान जीआईसी क्वीतड़ में छात्रों के साथ संवाद भी किया गया। साथ ही स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया गया।
अध्ययन में कच्ची सड़क, पेयजल व्यवस्था और स्वास्थ्य जागरूकता की कमी जैसी समस्याएं सामने आईं। कार्यक्रम में एमए के विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान पूजा मेहरा, दीपक मेहरा और प्रभारी चिकित्सक डॉ. कैलाश सिंह टोलिया आदि मौजूद रहे।