एन आई एन,
पिथौरागढ़। सबका विकास पार्टी की एक बैठक आज हरिश्चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में गंगोलीहाट की 117 और बेरीनाग की 84 ग्राम पंचायत को मिलाकर गंगावली जिला बनाये जाने की मांग की गई और उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र जिला बनने के सभी मानक पूरे करता है जिला बनने से इस क्षेत्र का विकास तेज होगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया।