एन आई एन,

पिथौरागढ़। सचिवालय संघ के पूर्व अध्यक्ष करम राम आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उनके साथ विभिन्न पार्टियों के सेवानिवृत कर्मचारी सहित 29 लोग भाजपा में शामिल हुए। उन्होंने भाजपा जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी के नेतृत्व में प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार के सम्मुख भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर विधायक फकीर राम टम्टा, दीपिका बोरा वीरेंद्र बोरा मीना गंगोला नारायण राम उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गोपू महर ने किया।



Share on Facebook Share on WhatsApp