एन आई एन,
पिथौरागढ़।मुनस्यारी में समूह की महिलाओं के उत्पादों को रखने , पैकिंग ग्रेडिंग करने के लिए बनाये गये आउटलेट के समीप प्रस्तावित गोदाम के समीप ब्लॉक प्रमुख कार्यालय बनाए जाने पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने कड़ा आक्रोश जताया है। उन्होंने कहा कि एमबीएडीपी योजना के तहत उन्होंने 20 लाख रुपए स्वीकृत करा कर आउटलेट का निर्माण कराया था।
आउटलेट के नीचे के भाग में गोदाम प्रस्तावित है यहां महिलाओं के लिए हाईटेक शौचालय भी बनाया जाना है लेकिन इस बीच यहां ब्लॉक प्रमुख कार्यालय बनाए जाने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि इसका कड़ा विरोध किया जाएगा। महिलाओं को साथ लेकर विकासखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन करेंगे।