एन आई एन,
पिथौरागढ़। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ की कोमल मेहता ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। कोमल स्पोर्ट्स स्टेडियम में कैप्टन देवी चंद और सुनीता मेहता से प्रशिक्षण ले रही है।
उन्होंने तीन मुकाबले जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया ।क्वार्टर फाइनल में उन्होंने ललिता गुलेरिया को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में वे कृषा वर्मा से पराजित हुई। पदक मिलने पर जिला खेल अधिकारी अनूप बिष्ट सहित तमाम खिलाड़ियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।