हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती
एन आई एन,
पिथौरागढ़। जिले में मूनाकोट ब्लॉक के एक गांव में 25 वर्षीय युवती ने बुखार की गोली समझकर सल्फास की गोली खा ली, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार शाम करीब 4 बजे युवती ने गलती से सल्फास की गोली का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे रात करीब 10 बजे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि युवती का विवाह पिछले वर्ष नवंबर माह में चंपावत जिले में हुआ था। विवाह को कम समय होने के कारण पुलिस ने मामले में बयान दर्ज कराने के लिए मजिस्ट्रेट को पत्र भेजा। इसके बाद तहसीलदार ने अस्पताल पहुंचकर युवती के बयान लिए।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि युवती की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है और मामले की आवश्यक कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।