एन आई एन,

पिथौरागढ़। टनकपुर–पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शनिवार शाम घाट के निकट मटेला बैंड के पास सड़क पर फैली रोड़ी के कारण बाइक सवार दो युवक दुर्घटनाग्रस्त हो गए। दोनों युवक देर शाम पिथौरागढ़ से अपने गांव राणीखूटी की ओर जा रहे थे।

दुर्घटना में 30 वर्षीय विक्रम सिंह और 21 वर्षीय मुकेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। मुकेश सिंह के सिर में ज्यादा चोट आई है। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इस सड़क में रोज चलने वाले चालकों ने बताया टनकपुर से पिथौरागढ़ तक सड़क में जगह-जगह मलवा गिट्टी पत्थर फेंका गया है जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है उन्होंने दोनों जिलों के प्रशासन से सड़क में फैले मलवे को शीघ्र हटाने की मांग की है।



Share on Facebook Share on WhatsApp