एन आई एन,
पिथौरागढ़। चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में पिथौरागढ़ की दिव्या खर्कवाल ने शास्त्रीय संगीत की अनुवद्ध वादन प्रतियोगिता में तबला वादन कर राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया। लोक वाद्य वन्द प्रतियोगिता में भी उन्हें पहला स्थान मिला। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय कुलपति प्रोफेसर इना शास्त्री और गुरुजनों को दिया है।
वह वर्तमान में वनस्थली विद्यापीठ राजस्थान से स्नातक की पढ़ाई कर रही है। उन्हें तबले की प्रारंभिक शिक्षा संदीप पांडे ने दी। उनके पिता केदार दत्त खर्कवाल भी तबला वादक है। दिव्या गंगोत्री गर्ब्याल जीजीआईसी की छात्रा रही है। जहां उन्होंने 4 वर्षों तक कला उत्सव के राष्ट्रीय मंच पर वाद्य वादन प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया।