एन आई एन,

पिथौरागढ़।चोरी के मामले में फरार वारंटी अभियुक्त सूरज कुमार निवासी पियाना को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

चौकी प्रभारी ऐंचोली उप निरीक्षक कमलेश जोशी ने सूरज को गिरफ्तार करने के बाद बताया कि उसके खिलाफ न्यायालय में मुकदमा दर्ज है। बार-बार समन भेजे जाने के बाद भी वह न्यायालय में प्रस्तुत नहीं हुआ। जिस पर उसे मफरूर घोषित करते हुए वारंट जारी किया गया था।



Share on Facebook Share on WhatsApp