एन आई एन,

पिथौरागढ़।मुनस्यारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को अल्ट्रासाउंड जांच शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस एस नबियाल के निर्देशन और केंद्र प्रभारी डॉ. गौरव कुमार की देखरेख में आयोजित शिविर में 33 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। 

शिविर महादेव डायग्नोसिस सेंटर पिथौरागढ़ द्वारा लगाया गया। महिला चिकित्सक डॉ. नलिनी पांगती ने रिपोर्ट के आधार पर महिलाओं की काउंसलिंग कर आवश्यक परामर्श दिया।



Share on Facebook Share on WhatsApp