एन आई एन,

पिथौरागढ़। ग्राम प्रधान संगठन की जिला कार्यकारिणी का शनिवार को विस्तार किया गया। विस्तार में दीपक उप्रेती , रविंद्र कुमार , कल्पना देवी, उषा तिवारी को उपाध्यक्ष, पूजा मेहरा को महासचिव, सुनीता धामी को सचिव, लक्ष्मण सिंह घोटा, राजू खोलिया को महामंत्री, राजकुमार को कोषाध्यक्ष, नवीन कापड़ी और सुमन बिष्ट को संरक्षक बनाया गया।

सूरज अजगला, विमला रावत, देवेंद्र सिंह, बलवीर सिंह खाती, रेनू पांडे, कंचन रोडियाल, अनिता चंद, त्रिभुवन पांडे और हेमचंद को सदस्य की जिम्मेदारी दी गई।



Share on Facebook Share on WhatsApp