एन आई एन पिथौरागढ़। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा अभियान की शुरुआत की। नगर मंडल अध्यक्ष विप्लव शाह की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष मनोज सामंत, मेयर कल्पना देवलाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत सहित तमाम पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी।

कार्यकर्ताओं से कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भागीदारी का आह्वान किया गया। पखवाड़े का समापन 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर होगा। इस अवसर पर जिला महामंत्री राकेश देवलाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ललित पंत, कार्यक्रम संयोजक महेश पांडे, महेश पाठक, इंद्र लुंठी, नगर मंडल मीडिया प्रभारी जौहर खान आदि मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp